फुटेज में देखा गया कि जब महिपाल गुर्जर अपने साथियों के साथ एक होटल से बाहर निकल रहा था, तभी विनोद पोसवाल और उसके गुट ने थार गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद महिपाल ने सरेआम फायरिंग कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद से ही महिपाल गुर्जर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छुपाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा था।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: अरावली बचाओ के नारों से गूंजा अलवर, कांग्रेस ने जताया आक्रोश; सरकार पर पहाड़ बेचने का लगाया आरोप
पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आरोपी हमीरपुर की पहाड़ियों में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी की तो पाया कि आरोपी महिला के कपड़े पहनकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चाल नाकाम रही। पुलिस के अनुसार, महिपाल गुर्जर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने सहित करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.