रसोई गैस की कथित किल्लत के बीच आज सीकर में गैस सिलेंडरों के रूरल डिस्ट्रीब्यूटर के मकान में 124 अवैध सिलेंडर पाए गए। रसद विभाग की टीम ने सिमारला गांव में अचानक निरीक्षण किया तो बड़ी संख्या में सिलेंडर का स्टॉक मिला। जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि खाद्य विभाग जयपुर व जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देश पर विभाग की विजिलेंस टीम ने इंडेन ग्रामीण वितरक थोई की जांच की। सिमारला गांव में सुभाष चंद के घर व दुकान की जांच करने पर 124 खाल व भरे सिलेंडर पाए। सुभाष चंद के मकान में मिले 90 घरेलू गैस सिलेंडर में से 18 भरे हुए व 72 सिलेंडर खाली मिले। इसी प्रकार कॉमर्शियल कैटेगरी 28 सिलेंडर खाली और 5 किग्रा कैटेगरी के 6 सिलेंडर भरे हुए मिले। डिस्ट्रीब्यूटर सुभाष चंद के पास खाली व भरे सिलेंडरों के संबंध में कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलने के कारण सभी 124 खाली व भरे सिलेंडर जब्त कर थोई इंडेन ग्रामीण वितरक को सुपुर्द किए। सुभाष चंद के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 व 6 ए के तहत कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस टीम में प्रवर्तन अधिकारी जयराम, प्रवर्तन अधिकारी सुनीता वर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक अनुराग बैरवाल और प्रवर्तन निरीक्षक सुरभि मीणा शामिल थे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुकिंग ने अनुरूप आपूर्ति नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर शर्मा ने SDM के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.