PM Narendra Modi kite flying: मकर संक्रांति के अवसर पर उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अब्दुल कादिर ने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में अपनी विशेष काइट ट्रेन से राष्ट्रीय पहचान बनाई. तिरंगे थीम पर आधारित इस पतंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उड़ाया. महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण जैसे सामाजिक संदेशों से सजी इस कला ने राजस्थान की रचनात्मकता को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जर्मनी के चांसलर फैब्रिक मर्ज भी उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री ने काइट ट्रेन उड़ाने के बाद कलाकार अब्दुल कादिर एवं उनकी टीम से मुलाकात की और उनकी रचनात्मक कला की खुले दिल से सराहना की. उदयपुर में तैयार की गई इस काइट ट्रेन को तिरंगे की थीम पर डिजाइन किया गया था, जिसके माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर और नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को दर्शाया गया.
महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता
पतंग पर उकेरी गई कलात्मक डिजाइनों और उनके पीछे छिपे सामाजिक सरोकार को देखकर प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से प्रभावित नजर आए. अब्दुल कादिर ने बताया कि वे हर वर्ष अपनी कला के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते हैं. इस बार उनकी काइट ट्रेन के जरिए महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया.
कला, नवाचार और रचनात्मकता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई
जब साबरमती के आसमान में यह भव्य काइट ट्रेन लहराई, तो वहां मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान की कला, नवाचार और रचनात्मकता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है.
पीएम मोदी ने उड़ाया पतंग
इस ऐतिहासिक क्षण ने यह साबित कर दिया कि कला यदि उद्देश्यपूर्ण हो, तो वह सीमाओं से परे जाकर राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बन जाती है. उदयपुर के कलाकार अब्दुल कादिर की यह काइट ट्रेन केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को आकाश तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी.पीएम मोदी द्वारा इसे उड़ाया जाना राजस्थान की लोककला और नवाचार के लिए गर्व का विषय है. यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को नई प्रेरणा देगी कि वे अपनी रचनात्मकता के जरिए समाज, संस्कृति और देश को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं. उदयपुर से उठी यह उड़ान अब पूरे देश में कला और सामाजिक सरोकारों की नई पहचान बनकर गूंज रही है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.