रमजान माह को देखते हुए जिला मुख्यालय पर बड़ा कुआं क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद पर की गई रोशनी।
टोंक में बुधवार देर शाम रमजान का चांद नजर आया। कल से रोजे शुरू हो जाएंगे। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को माहे रमजान की बधाई दी। बाजार में चहल-पहल हो गई। लोग खरीदारी करने निकले। लोग सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
रोजे रखने के लिए बुधवार की शाम को ही लोगों ने खरीदारी की। रात ईशा की नमाज में रमजान में पढे जाने वाली विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की गई। इसमें हाफिजों ने कुरआन की तिलावत की।
रमजान में तरावीह की नमाज में कुरआन की तिलावत के लिए राज्य एवं राज्य से बाहर भी शहर के हाफिज गए हैं। जो माहे रमजान की 27 वीं शब के बाद कुरआन की तिलावत मुकम्मल करके लौटेंगे। इस्लामी हिजरी सन का 9 वां महीना रमजान का है, ये महिना नुजूले कुरआन का महिना है।
हदीस में है अल्लाह के रसूल (स.) ने इरशाद फरमाया कि इस माहे मुबारक में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। इस महीने में नफलों का सवाब फर्जों के बराबर और फर्जों का सवाब सत्तर गुना बढा दिया जाता है।
सज गए सहरी के सामान
रमजानुल मुबारक को लेकर लोग दोपहर को ही तैयारियों में जुट गए थे। सेहरी के लिए जरूरी सामानो की खरीदारी हुई। देर रात तक लोगो बाजार में भी रमजान को लेकर कई दुकानें सज गई। शहर के मॉल में भी सहरी और इफ्तारी के सामान सज गए। लोगों ने खजूर की खरीदारी भी काफी की।
रमजानुल मुबारक का चांद दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर संदेश देने की होड़ सी मच गई। विभिन सोशल मीडिया साइट पर जाकर लोगों ने चांद दिखाई देने की जानकारियां दी। वहीं मुबारक बाद भी पेश की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.