सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्राओं को प्रिंटिंग सामग्री वितरित।
राज्य सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर
इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सोनी ने बताया कि सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी आधिकारिक माध्यमों, विभागीय वेबसाइटों तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संसाधनों से प्राप्त की जा सकती है।
विद्यार्थियों से समाज में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सोनी ने इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और पात्र लाभार्थियों तक सही जानकारी पहुंचाने में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने छात्राओं को प्रिंटिंग सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेखा मंडोवरा ने की। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को युवाओं के लिए ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि इनसे विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व बोध का विकास होता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मंधरूप देवड़ा, अन्य आचार्यगण और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद थे।