टोंक में SIR द्वितीय चरण कार्यशाला को।संबोधित करते सचिन पायलट।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- जो लोग हिंदू धर्म के संरक्षक हैं, वहीं लोग धर्मात्माओं, साधु संतों को जलील करते हैं। उनको रोने को मजबूर करते हैं। क्योंकि वो उनकी राजनीतिक सोच से सहमत नहीं हैं। इसलिए उनको मजा चखान
शंकराचार्य जी के साथ भी बड़ा आपत्तिजनक हुआ है और वह इसलिए किया गया कि वे उनकी (बीजेपी सरकार की) रणनीति से सहमत नहीं हैं।
सचिन पायलट टोंक में एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- शंकराचार्य धार्मिक गुरु हैं उन्हें लोग सम्मान से देखते हैं। लेकिन वे उनकी (बीजेपी) की पार्टी लाइन फॉलो नहीं करते, इसलिए उनके साथ ऐसा बर्ताव किया। बीजेपी सरकार का यह रवैया लोगों को साफ साफ नजर आ रहा है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। देश की संपत्तियों को चंद लोगों को देना चाहती है।
पायलट बोले सबसे बड़ा राम भक्त तो मैं हूं
पायलट ने जीरामजी को लेकर कहा- खुद उनसे (बीजेपी) बड़ा राम भक्त हूं, जो हर जगह राम राम सा बोलता रहता हूं। मैं तो हर आदमी से राम राम सा बोलता हूं, बीजेपी वाले कांग्रेसियों को राम विरोधी बताकर गलत राजनीति करते हैं। सरकार ने महात्मा गांधी का अपमान किया है। सरकार नरेगा को बंद करना चाहती है।
SIR द्वितीय चरण की कार्यशाला में। मौजूद कार्यकर्ता और उन्हें संबोधित करते सचिन पायलट।
बोले- वाजिब मतदाताओं के नाम काटे जा रहे
पायलट ने कहा कि एसआईआर में गड़बड़ियों को लेकर कहा- वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन से पहले बहुत सारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्षता से इस कार्य को अंजाम दे। जिलों से फॉर्म नंबर 7 जमा कराकर जो वाजिब मतदाता है, उनके नाम काटे जा रहे हैं।
हम नहीं चाहते किसी भारत के नागरिक का मत देने का अधिकार से वंचित किया जाए। कांग्रेस ने इस संबंध में आपत्तियां दर्ज कराई है। वोट चोरी की संभावनाएं की जा रही है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। मुकदमे दर्ज कराएंगे। गलत नाम काटने वालों को जेल जाना पड़ेगा।
चुनाव में नकद चढ़ावा चढ़ा रहे
उन्होंने कहा चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य नहीं कर रहा है। चुनाव के दौरान किसी धार्मिक स्थान पर भी नकद चढ़ावा नहीं चढ़ाता था, लेकिन बिहार चुनाव में दिन पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले गए। यह और कहा गया कि चुनाव जीत जाएंगे तो 10-10 हजार और डालेंगे। उन्होंने कहा यह सरकार चुनाव तो करवाना नहीं चाहती है अफसरों के सहारे राज करना चाहती है।

कार्यशाला में बुजुर्ग कार्यकर्ता की समस्या सुनते पायलट।
सरकार सिर्फ मुद्दे भुना रही
सचिन पायलट ने कांग्रेस सरकार में हुई तीन अलग-अलग पदों की भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट घोटाला उजागर होने पर कहा- यह अच्छी बात है कि भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला व्यक्ति भले ही कितना ही बड़ा हो उसके ;खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। पायलट ने कहा- एसओजी को यह भी अपनी पूरी जांच सही साक्ष्यों के साथ सबके सामने रखनी चाहिए।
क्या इस जांच प्रक्रिया में दो साल का समय लगाया जाना चाहिए था? पायलट ने कहा सरकार सिर्फ टाइम पास कर इस मुद्दे को भुनाना चाह रही है। लोग तो इस भाजपा सरकार के समय में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं ऐसे में सरकार को इन सबका जवाब भी देना चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.