बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की धर्म पत्नी दीप्ति त्रिपाठी को आज पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होना था। लेकिन ऐन मौके पर मिली धमकी के कारण जॉइनिंग रोकनी पड़ी। बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने BJP जाइनिंग करने के पंचकूला ऑफिस के लिए रवाना होता था। लेकिन उससे पहले ही मिली धमकी के बाद उनकी जॉइनिंग को टालना पड़ा। दीप्ति त्रिपाठी को इंटेलिजेंस की तरफ से सूचना मिली कि उनके बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर जान को खतरा है। बीजेपी कार्यालय ज्यादा भीड़ जमा होने पर सुरक्षा कारणों के चलते दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग को स्थगित कर दिया गया। अब तारीख तय की जा रही है जिसके बाद जल्द ही दीप्ति त्रिपाठी को ज्वाइन करेंगी।
इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद बदला फैसला
बताया जा रहा है कि इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से इनपुट मिली कि पंजाब के प्रतिबंधित संगठन की तरफ से दीप्ति को खतरा है। इस पर थ्रेट को देखते हुए दीप्ति त्रिपाठी की ज्वाइनिंग टाल दी गई और उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह लंबे समय से समाज कल्याण के लिए काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल पार्टी ज्वाइन करके लोगों की सेवा करने के लिए अपना दायरा बढ़ाना चाहती है ताकि वह और बड़े स्तर पर लोगों को मदद कर सके। दीप्ति त्रिपाठी के मुताबिक वह जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगी और वह दुखी है कि उनकी ज्वाइनिंग को पॉलिटिकल मुद्दा बनाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.