कृष्णा कुमार का कहना है कि उन्हें बचपन से ही मशीनों को खोलने और समझने का शौक रहा है आर्थिक तंगी के कारण वे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके, लेकिन सीखने की ललक कभी कम नहीं हुई. वे इंटरनेट, पुराने सर्किट और खराब उपकरणों के जरिए नई चीजें सीखते रहे और धीरे-धीरे अपने आइडिया को हकीकत में बदलने में लगे रहे.
हाल ही में कृष्णा कुमार ने महज 25 हजार रुपये की लागत से एक पेट्रोल एटीएम मशीन तैयार की है. यह मशीन खास तौर पर ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, जहां पेट्रोल पंप दूर होते हैं. इस पेट्रोल एटीएम के जरिए कम लागत में ईंधन उपलब्ध कराया जा सकता है. मशीन पूरी तरह सुरक्षित है और सीमित मात्रा में पेट्रोल निकालने की सुविधा देती है, जिससे चोरी या नुकसान की संभावना भी कम हो जाती है.
कृष्णा कुमार के इनवर्टर की है तगड़ी डिमांड
कृष्णा कुमार ने खुद का डिजाइन किया हुआ इनवर्टर भी तैयार किया है, जो बाजार में मिलने वाले इनवर्टर की तुलना में कम खर्च में ज्यादा बेहतर बैकअप देता है. उनका दावा है कि यह इनवर्टर ज्यादा टिकाऊ है और बिजली की खपत भी कम करता है. गांव के कई लोग अब बाजार से महंगे इनवर्टर खरीदने की बजाय कृष्णा कुमार के बनाए इनवर्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं.
कृष्णा कुमार का कहना है कि उन्हें बचपन से ही मशीनों को खोलने और समझने का शौक रहा है. आर्थिक तंगी के कारण वे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके लेकिन, सीखने की ललक कभी कम नहीं हुई. वे इंटरनेट, पुराने सर्किट और खराब उपकरणों के जरिए नई चीजें सीखते रहे और धीरे-धीरे अपने आइडिया को हकीकत में बदलते गए. कृष्णा कुमार का सपना सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. वे भविष्य में ऐसी डिवाइस बनाना चाहते हैं, जो बैंक लूट, चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में मदद करे. इसके साथ ही वे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी विशेष उपकरण विकसित करना चाहते हैं. उनका मानना है कि अगर सरकार और प्रशासन से उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और आर्थिक सहयोग मिले, तो वे देशहित में कई उपयोगी और सस्ती मशीनें बना सकते हैं.
कृष्णा कुमार की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो संसाधनों और डिग्री की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर जज़्बा, मेहनत और सीखने की चाह हो तो गांव की एक छोटी सी दुकान से भी बड़े आविष्कार किए जा सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.