लुधियाना | चर्चित पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) निवेश घोटाले में ईडी ने फिर जयपुर (राजस्थान) और लुधियाना में पीएसीएल से जुड़ी 1986.48 करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने की है। ईडी के अनुसार, ये संपत्तियां जयपुर और लुधियाना में 37 लोकेशन पर हैं, जिनमें महंगी जमीन और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। जांच में सामने आया कि पीएसीएल ने देश में लोगों से कृषि भूमि विकास के नाम पर निवेश जुटाया, पर न निवेशकों को जमीन दी और न ही उनकी रकम लौटाई गई। अब जांच पूरी होने तक संपत्तियों की खरीद-फरोख्त या ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.