श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 189वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम के सामूहिक गायन और बजरंगबली की जय-जयकार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने अखंड ज्योति व पूजन की समस्त व्यवस्था संपन्न कराई। कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनिया ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़-चना व फल का भोग अर्पित किया। पाठवाचक मनीष सारस्वत व ओम शर्मा ने सहयोगियों संग ढोलक-ढपली के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ कराया। पाठ के बाद पुनः हनुमान चालीसा, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, गौरव अग्रवाल व अन्य भक्त थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.