पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत को लेकर प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर नशा बिक रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की मिलीभगत से नशा तस्कर अपना काम कर रहे हैं। शर्मा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और AAP के नेता भी गैंगस्टरों के प्रकोप से अछूते नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे सरपंच हों या AAP विधायकों के रिश्तेदार, सभी को गैंगस्टरों का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि वे मान से नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से अपील करते हैं वे प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें, ताकि राज्य की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धंसने से बचाया जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.