हरियाणा के पंचकूला में कार-बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया, जिसका चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में चखाबाज गांव निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि वह अपने दोस्त कलीम मोहम्मद के साथ बाइक पर सवार होकर पंचकूला के इंन्डस्ट्रियल एरिया फेस-1 आ रहे थे। जब काम से वापस अपने घर पर जा रहे थे, तब पंचकूला-यमुनानगर हाईवे स्थित स्वामी देवी दयाल कालेज के सामने पहुंचे थे। एक कार ड्राइवर अपनी कार को ओवरस्पीड गति से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
लोहे की एंगल से टकराया सिर हादसे में आमिर को मुंह व देानों पैरों पर चोटें आई हैं। वहीं कलीम मोहम्मद के सिर व दाएं बाजू पर चोटें आई हैं। उसका सिर सड़क के साथ लगते लोहे के एंगल में जा लगा उसके सिर में काफी खून बह रहा था। हादसे के दोनों घायलों को पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर कलीम मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल आमिर को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। कर लिया है मामला दर्ज : ASI जगपाल पंचकूला के रायपुर रानी थाना के जांच अधिकारी ASI जगपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 281, 125(A), 324(4) ,106(1) के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.