लुधियाना के सहनेवाल में बीती रात चोरों ने अलग-अलग इलाकों में एक के बाद एक 5 दुकानों को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार दो नौजवानों ने पूजा सामग्री चिकन बिरयानी,मिठाई,किरयाना और नाई की दुकान के शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर साथ ले गए ।
कहा कहा की चोरी
चोरों ने बेहद शातिर तरीके से अलग अलग समय पर इन वारदातों को अंजाम दिया रात 3:00 बजे पंडित पूजा भंडार जसपाल बांगड़ रोड पर चोर पड़ोस के घर का ताला तोड़कर छत के रास्ते दुकान में घुसे। दुकानदार नवीन झा के मुताबिक चोर ₹7,500 नकदी समेत सरसों तेल,घी और बादाम ले गए। दूसरी घटना में वही चोरो की और से रात 3:30 बजे चिकन बिरयानी शॉप ईस्टमैन चौक पर स्थित हसन मुरादाबादी की दुकान से चोरों ने गल्ले में रखी ₹30 हजार की नकदी और 7 जिंदा मुर्गियों भी चुरा लिया । तीसरी घटना में
कंगनवाल पुलिस चौकी रोड पर विपिन कुमार की दुकान से राशन चावल और ₹1,500 की नकदी चोरी हुई।
सुबह 4:44 बजे सैनी स्वीट शॉप पर स्थित मिठाई की दुकान का शटर उखाड़कर चोर नकदी समेट ले गए।
सुबह 5:35 बजे कंगनवाल रोड पर ही एक नाई की दुकान में पांचवीं चोरी को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुए बाइक चोर
एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के स्कैच और पहचान की जा रही है। दावा किया गया है कि जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.