सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट वेस्ट ने कोल्ड स्टोर से पिस्ता डोडी चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनुज रामकुमार के रूप में हुई है।बता दे कि यह मामला 22 सितंबर 2025 को सामने आय
हरीश चंद्र वर्तमान में वाजिदपुर सबोली गांव सोनीपत जिले के एग्रो कोल्ड स्टोर में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर से पिस्ता डोडी की 10 बोरियां चोरी हो गई थीं। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कुंडली थाने में मामला दर्ज किया गया था।
दो पहले हो चुके गिरफ्तार
क्राइम यूनिट वेस्ट सोनीपत की अनुसंधान टीम के उप-निरीक्षक मनोज ने अपनी टीम के साथ इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। ये आरोपी हरदोई, उत्तर प्रदेश निवासी रणजीत और सूरज थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया था।
50 हजार हुए थे बरामद
पहले गिरफ्तार किए गए रणजीत और सूरज से रिमांड अवधि के दौरान 50 हजार रुपए बरामद किए गए थे। अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान, पुलिस ने अब तीसरे आरोपी अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनुज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.