जोधपुर के लूणी थाना इलाके में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें दो छात्र घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के कांकाणी में आज दोपहर को एक स्कूल के छात्रों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद इनके बीच आपस में बात बढ़ गई और मारपीट और चाकूबाजी की । इस घटना में दो छात्र चाकू लगने से घायल हो गए। घायलों का जोधपुर एम्स में इलाज जारी है। दोनों घायल छात्र नाबालिग हैं। आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस वहीं, चाकू मारने वाले दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए। इनमें एक छात्र तो नाबालिग है और दूसरे की उम्र की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले जोधपुर के झालामंडीला के केक सरकारी स्कूल में भी छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी हुई थी। इसमें छात्र घायल हो गया हो गया था जिसे बाद में जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया और आरोपियों को कुछ समय बाद पकड़ा गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.