Common Eye Infections Of Cow: अक्सर देखा जाता है कि पशुपालक गायों की देखभाल में सामान्य बीमारियों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस कारण बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के दौरान गायों में आंखों से जुड़ी कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं. समय पर इलाज न होने पर ये समस्याएं पशु के स्वास्थ्य और उत्पादन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं.
ऐसे में बोकारो के चास पेट क्लीनिक के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल ने बताया कि गायों की आंखें बहुत ही संवेदनशील होती हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी पशु के अंधेपन का कारण बन सकती है.

डॉ. अनिल के अनुसार, गायों में सबसे आम आंखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस है. इस बीमारी में गाय की आंखें गुलाबी या लाल हो जाती हैं और सूजन आ जाती है. इसके साथ ही आंखों से पानी निकलने लगता है. यह बीमारी मुख्य रूप से एलर्जी, धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होती है. ऐसे समय पर पशु चिकित्सक द्वारा बताए गए आई ड्रॉप और दवाओं से इसका इलाज संभव है.

कॉर्नियल अल्सर एक गंभीर आंखों की बीमारी मानी जाती है. यह आमतौर पर आंख में चोट लगने, कांटा चुभने या किसी बाहरी वस्तु के टकराने से होती है. इस बीमारी में गाय की आंख में घाव बन जाता है, भेंगापन दिखाई देता है और आंख पर सफेद परत जमने लगती है. ऐसे में समय रहते पशु चिकित्सक से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि देर होने पर आंखों की रोशनी जा सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आंखों में कीड़े यानी आई वर्म इंफेक्शन की समस्या साधारण और खुले में चरने वाली गायों में अधिक देखने को मिलती है. आंखों में परजीवी यानी कीड़े हो जाने से गाय बार-बार पलक झपकाने लगती है, आंख रगड़ती है और चलते समय लड़खड़ाने लगती है. समय पर दवा और साफ-सफाई से इस समस्या को रोका जा सकता है.

ड्राई आई की समस्या विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में अधिक देखने को मिलती है. यह एलर्जी या संक्रमण के कारण होती है. इसमें आंखों से मवाद जैसा स्राव निकलता है और गाय बार-बार आंखें झपकाती रहती है. इस स्थिति में आंखों की नियमित सफाई और उचित दवाएं बेहद जरूरी हैं.

विटामिन ए की कमी इंसानों की तरह जानवरों में भी आंखों की समस्याओं का कारण बनती है. पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है. ऐसे में पोषणयुक्त भोजन से जानवरों की इम्युनिटी मजबूत होती है और उन्हें आंखों की समस्याओं से बचाया जा सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.