Jaipur Viral Video : जयपुर में देर रात सड़क पर दो युवतियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि उसने कार रोककर टैक्सी सवार युवतियों से हाथापाई की और उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवती कार के बाहर खड़ी होकर आरोपी को रोकने की कोशिश कर रही है. दूसरी युवती टैक्सी के अंदर बैठी थी. तभी आरोपी जबरन टैक्सी का दरवाजा खोलता है और अंदर बैठी युवती को खींचकर बाहर निकाल देता है.
सड़क पर गिराकर की बेरहमी से मारपीट
युवती सड़क पर गिर जाती है. इसके बाद आरोपी दोनों युवतियों के हाथ मरोड़ता है. थप्पड़, लात और घूंसे बरसाए जाते हैं. पूरा घटनाक्रम काफी आक्रामक नजर आता है. आसपास खड़े लोग भी वीडियो में दिख रहे हैं, लेकिन आरोपी का रवैया बेहद उग्र नजर आता है.
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि बीच सड़क इस तरह की गुंडागर्दी कैसे हो गई.
पहले सूचना मिली, लेकिन आरोपी फरार
विधायकपुरी थाना पुलिस की चेतक टीम को उसी रात सूचना मिली थी कि एक युवक दो युवतियों के साथ मारपीट कर रहा है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. उस समय मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, इसलिए तुरंत मामला दर्ज नहीं हो सका.
वीडियो से हुई पहचान, FIR दर्ज
बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. पुलिस कॉन्स्टेबल रामपाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. SHO नरेंद्र कुमार के अनुसार जांच में आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के रूप में हुई है. पुलिस को इस घटना से जुड़े दो अन्य वीडियो भी मिले हैं. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.
राजधानी में इस तरह की वारदात ने लोगों को डरा दिया है. सवाल यही है कि आखिर सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी कब रुकेगी. फिलहाल पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन लोगों की नजर अब गिरफ्तारी पर टिकी है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.