Anil Vij News : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नशे में ड्राइविंग कर रहे पुलिसकर्मी की कार से कुचली गई युवती की मौत मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मंत्री ने एसपी से कहा कि पुलिस का काम नशा कर गाड़ी चलाने वालों को रोकना, यहां पुलिसकर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चला रहा है. अगर पुलिसकर्मी ने नशे में गाड़ी चलाई है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. अंबाला में हेड कांस्टेबल की होंडा सिटी कार से कुचली गई 25 साल की निकिता बजाज के परिजन आज मंत्री अनिल विज से मिले थे. इस दौरान निकिता की मां फूट-फूट कर रो पड़ीं.
मंत्री अनिल विज से बात करते युवती के माता-पिता.
हेड कांस्टेबल की होंडा सिटी कार से कुचली गई 25 साल की निकिता बजाज के परिजन आज मंत्री अनिल विज से मिले. इस दौरान निकिता की मां फूट-फूट कर रोईं. पास खड़े पिता यशपाल बजाज के आंसू भी निकल पड़े. इससे पहले मंत्री अनिल विज के समक्ष इस हादसे में मारी गई युवती के परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में ढुलमुल कार्रवाई के आरोप लगाए. परिजनों ने कहा कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी पुलिस कर्मी को एक अगले ही दिन जमानत मिल गई. उनका आरोप था कि पुलिस मुलाजिम होने के कारण इस मामले में ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है.
मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. अंबाला छावनी में गत दिनों नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार 25 साल की युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जीटी रोड के निकट हुआ था. युवती गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी और दिल्ली से परिवार से मिलने अंबाला आ रही थी. उसका भाई भी उस समय ई-रिक्शा पर था, जब यह हादसा हुआ.
इन शिकायतों पर भी कार्रवाई
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सुंदर नगर से आई महिला ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपना प्लाट एक व्यक्ति को बेचा था, मगर व्यक्ति ने कुछ राशि दी जबकि शेष 2.80 लाख रुपए की राशि वह व्यक्ति उसे नहीं दे रहा है. इस मामले में मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए.
बोह से आए युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि उसे एक एजेंट ने यूरोप भेजने का झांसा दिया था. एजेंट ने कहा था कि वह तीन यूरोप के तीन देशों का वीजा लगवा सकता है. इसकी एवज में उसने लगभग 6 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी. मगर इसके बाद न तो उसे यूरोप भेजा गया न ही वीजा लगा. उसने बताया एजेंट ने उसे कुछ राशि लौटाई, मगर अब भी 4.86 लाख रुपए की राशि एजेंट द्वारा उसे अब तक नहीं दी गई है. मंत्री अनिल विज ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए.
इसके अलावा दलीपगढ़ निवासी युवक ने उसे बैंक लोन के नाम पर 9.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने, कच्चा बाजार निवासी महिला द्वारा उसका बिजली का बिल ज्यादा आने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.