Maha Shivaratri 2026: योग नगरी ऋषिकेश में इस साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने वाला है. 15 फरवरी 2026 को पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर से निकलने वाली भव्य शिव बारात पूरे नगर को शिवभक्ति के रंग में सराबोर कर देगी. महंत रामेश्वर गिरी के अनुसार, वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी त्रिवेणी घाट पर भगवान शिव और माता पार्वती का शाही विवाह संपन्न होगा. नागा
लोकल 18 से बातचीत में महंत रामेश्वर गिरी ने बताया कि सोमेश्वर महादेव मंदिर ऋषिकेश के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित शिव धामों में गिना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यहां भगवान शिव ने अपने भक्तों को दर्शन दिए थे और वे स्वयं स्वयंभू शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे. मंदिर परिसर में स्थापित इस शिवलिंग को अत्यंत पवित्र और चमत्कारी माना जाता है. सावन का महीना हो या महाशिवरात्रि, यहां सुबह से ही रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो जाता है, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठता है.
15 फरवरी को निकलेगी दिव्य शिव बारात
महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर की सबसे बड़ी पहचान यहां से निकलने वाली शिव बारात है. 15 फरवरी को यह बारात पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ मंदिर परिसर से रवाना होगी. बारात में भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप धारण किए कलाकार और झांकियां शामिल होंगी. इस बारात का विशेष आकर्षण नागा साधु होते हैं, जो अपने अनोखे करतबों और तपस्वी जीवनशैली की झलक पेश करते हैं. पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठता है और लोग अपने घरों के बाहर खड़े होकर बारात पर फूलों की वर्षा करते हैं.
त्रिवेणी घाट पर होगा भव्य विवाह समारोह
नगर भ्रमण के बाद यह दिव्य बारात ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट पहुंचेगी. यहां गंगा तट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा. पूरी वैदिक विधि के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में निभाई जाएंगी, जहां माता पार्वती भोलेनाथ को वरमाला पहनाकर उन्हें स्वीकार करेंगी. इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं.
16 फरवरी को विशाल भंडारा
महाशिवरात्रि के उत्सव का समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी को एक विशाल भंडारे के साथ होगा. इस भंडारे में नगरवासी और बाहर से आए श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. अगर आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर ऋषिकेश में हैं, तो सोमेश्वर महादेव की इस दिव्य शिव बारात और विवाह समारोह का हिस्सा बनना न भूलें.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.