कोटकपुरा थाने में गिरफ्तार किए गए आरोपी
पंजाब के फरीदकोट जिले में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहच
पुलिस के अनुसार, एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन और डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार के दिशा-निर्देशों पर एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान त्रिकोणी चौक के पास पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि मोगा रोड स्थित नई दाना मंडी के समीप कुछ युवक हथियारों के साथ एकत्र हैं और लूट की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
तलाशी में बरामद हुए हथियार तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक कापा, तीन खंडे और एक गंडासी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते डीएसपी संजीव कुमार
रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ:
डीएसपी डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि गिरोह की पिछली वारदातों और उनके नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारियां जुटाई जा सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.