जालंधर | ‘केंद्रीय बजट 2026: विश्लेषणात्मक अंतर्दृष्टि’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग की ओर से किया गया। जिसका मकसद छात्राओं को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट के आर्थिक और औद्योगिक प्रभावों से अवगत कराना था। इस मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर सीए अश्विनी कुमार रंदेवा ने बजट की आवश्यकता, सरकारी आय-व्यय के स्रोतों और शेयर बाजार की स्थिति के बारे में बताया। इस के साथ सीए गुरलीन सिंह साहनी ने अप्रत्यक्ष करों, जीएसटी अनुपालन में तकनीकी सुधार और बजट में पेश ‘कॉर्पोरेट मित्र’ जैसी छात्र-हितैषी अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला और विभागाध्यक्ष मीनू कोहली ने इस शैक्षणिक गतिविधि की सराहना करते हुए इसे छात्राओं की विश्लेषणात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने वाला बताया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.