रांची: झारखंड में अब लगभग ठंड की विदाई धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है. अभी हल्की ठंड और हल्की गर्माहट लुका छुपी का खेल खेल रही है. अब लोगों को एक हल्का स्वेटर ही पहनने की आवश्यकता है. अगर स्वेटर पहनो तो गर्मी लगने लगती है और न पहनो तो हल्की ठंड लगने लगती है. ऐसे में यह मौसम ऐसा है कि लोग फिलहाल कंफ्यूज हैं कि स्वेटर पहना जाए या न पहना जाए. आइये जानते हैं आज झारखंड के मौसम के बारे में
दोपहर के समय निकल रही है अच्छी खासी धूप
वहीं, झारखंड के कई जिलों में दोपहर के समय अच्छी खासी धूप देखने को मिल रही है. धूप ऐसी है कि 12 से 2:00 के बीच अगर आप स्वेटर न पहनकर भी बैठें तो आपको कोई ठंड लगने वाली नहीं है. आज ऐसी स्थिति खासतौर पर दक्षिण जिले और उत्तर पूर्वी जिले में देखने को मिलेगी. क्योंकि यहां का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच में देखने को मिलेगा.
शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 26/13 | 139 |
| जमशेदपुर | 30/15 | 191 |
| धनबाद | 29/13 | 170 |
| बोकारो | 29/13 | 130 |
| पलामू | 26/12 | 120 |
नोट- ( ये आंकड़े मंगलवार के हैं )
झारखंड के देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंगभूम व सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है. यहां पर अधिकतम तापमान में 31 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है. यानी धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. दोपहर में अच्छी खासी कर्कश धूप निकल रही है. वहीं, सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है.
जानें आज रांची का तापमान
झारखंड में अभी कुछ जिले ऐसे हैं. जहां पर सुबह और शाम तो ऐसी कंकनी लग रही है कि मानो हाथ ही सुन्न हो जाए. ऐसी स्थिति फिलहाल राजधानी रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जैसे जिले में देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में रांची में सबसे कम 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं, खूंटी में 8.6 डिग्री दर्ज हुआ है. इन जिलों में सुबह के समय गर्म कपड़े पहने की आवश्यकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.