भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का चूरू में स्वागत।
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का रविवार को चूरू जिला अग्रवाल समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। गुप्ता को चौथी बार भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
आरएसएस विचारधारा से जुड़े पंकज गुप्ता को समाज की ओर से चांदी का प्रतीक चिन्ह, चंदन की कलाकृति, साफा, शॉल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
पंकज गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है।
समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति गौरीशंकर मंडावेवाला ने पंकज गुप्ता को समाज का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चौथी बार गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उन पर अपना विश्वास जताया है।
मंडावेवाला ने पंकज गुप्ता के योगदान की लंबी फेहरिस्त का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गुप्ता ने समाज के साथ-साथ राजनीति, पर्यावरण और योग से स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। चूरू का नेचर पार्क और वृक्ष मित्र योजना के तहत शहर में किया गया पौधरोपण उनके पर्यावरण प्रेम का उदाहरण है।
समाज द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत पंकज गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वहां तक पहुंचने का रास्ता गौरीशंकर मंडावेवाला ने दिखाया है। उन्होंने खुद को संघ का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे किसी भी काम को निष्ठा, प्रामाणिकता, पारदर्शिता और पूरे मुकाम तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध रहते हैं। उन्होंने संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।

सम्मान समारोह में मौजूद रहे अग्रवाल समाज के लोग।
सक्रिय राजनीति के सवाल पर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वे लगातार सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम का दिखावा या महिमामंडन उनके स्वभाव में नहीं है। चूरू के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए जयपुर के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए वे रोजाना 15-20 लोगों की जनसुनवाई करते हैं और आमजन के कार्यों को यथाशक्ति पूरा करवाने का प्रयास करते हैं।
सम्मान समारोह को परमानंद मंगलुनिया सुजानगढ़, राजगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, जगदीश जयसिंहसरिया, सुशील सरावगी, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, निर्मला देवी मंडावेवाला, ललिता रामगढ़िया, राधेश्याम पांडूसरिया, पवन बगड़िया ने भी संबोधित किया।
पवन बगड़िया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समारोह में महेंद्र राजगढ़िया, श्यामसुंदर मित्तल, संजय मुरारका, राजेश बैरासरिया, संजय चाचाण, विनोद उड़सरिया, विमलेश भालेरीवाला, सुलेखा, मीनाक्षी, डॉ. प्रेम प्रकाश गोयल, सुरेंद्र खेमका, बजरंग बाजोरिया, संजय सिंघानिया, राज मोदी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. सारिका अग्रवाल, कालीचरण खेमका, विनीत बजाज, वेणुगोपाल मंडावेवाला, श्रीकांत बगड़िया, सुशील बजाज, शेरू गोयनका, महेश गोयनका, मुरलीधर ऊंटवालिया, प्रदीप सरावगी, अंकित बाजोरिया, रघुनाथ खेमका, कल्पेश सराफ, अरविंद बगड़िया, काशीराम क्याल, राजेश भावसिंहका, चंद्रशेखर झुंझुनूंवाला आदि मौजूद थे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.