Tips And Tricks : गर्मी शुरू होते ही घरों में फ्रिज की अहमियत कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन इसी मौसम में उससे जुड़ी दिक्कतें भी सामने आने लगती हैं. तेज आवाज आना, ज्यादा बर्फ जमना, कूलिंग कम होना या कंपन जैसी समस्याएं अक्सर छोटी लापरवाहियों का नतीजा होती हैं. अच्छी बात यह है कि इन परेशानियों को ठीक करने के लिए हर बार मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ आसान देसी जांच और साधारण उपाय अपनाकर बिना एक भी रुपया खर्च किए फ्रिज को फिर से शांत और बेहतर तरीके से चलाया जा सकता है.
भीलवाड़ा – गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में फ्रिज की इंर्पोटेंस और बढ़ जाती है, लेकिन इसी समय फ्रिज से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी सामने आने लगती हैं. घर में अचानक फ्रिज की आवाज इतनी तेज हो गई कि वह कमरे तक साफ सुनाई देने लगी. कई बार फ्रिज में भर्फ़ ज्यादा जम जाती हैं या फ्रिज सही से काम नहीं करता हैं. ऐसे में कुछ आसान जांच करने देसी तरीक़े हैं. इन साधारण उपायों को अपनाते ही बिना एक भी रुपया खर्च किए फ्रिज की तेज आवाज पूरी तरह बंद हो गई और वह पहले की तरह शांत तरीके से काम करने लग सकता हैं.

गर्मी के मौसम में फ्रिज पर लोड बढ़ जाता है, जिससे छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं. सबसे पहले फ्रिज की लेवलिंग चेक करनी हैं कई बार ऊबड़-खाबड़ फर्श या असमान जगह पर फ्रिज रखने से उसका संतुलन बिगड़ जाता है. जब कंप्रेसर पूरी ताकत से चलता है तो असंतुलित फ्रिज हिलने लगता है और कंपन की आवाज ज्यादा सुनाई देती है. ऐसे में फ्रिज को हल्का सा हिलाकर देखना चाहिए कि वह कहीं डगमगा तो नहीं रहा. यदि ऐसा हो तो नीचे कार्डबोर्ड, रबर या लकड़ी का टुकड़ा लगाकर संतुलन ठीक किया जा सकता है या फिर मजबूत ट्रॉली का उपयोग किया जा सकता है.

फ्रिज और दीवार के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखना हैं. अक्सर जगह बचाने के चक्कर में लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रख देते हैं. इससे फ्रिज की हल्की कंपन दीवार से टकराकर ज्यादा शोर पैदा करती है. इतना ही नहीं, हवा का सही संचार न होने से कंप्रेसर पर भी दबाव बढ़ता है. विशेषज्ञों के मुताबिक फ्रिज को दीवार से कम से कम छह इंच दूर रखना चाहिए ताकि पीछे की गर्म हवा आसानी से निकल सके. यदि फ्रिज किसी साइड से भी दीवार या फर्नीचर से टकरा रहा हो तो उसे तुरंत सही पोजीशन में कर देना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बड़ी वजह फ्रिज के पीछे लगी काली जाली यानी कंडेंसर कॉइल का गंदा होना है. गर्मी में धूल और मिट्टी ज्यादा जमा होती है, जिससे जाली जाम हो सकती है. जब यह हिस्सा गंदा हो जाता है तो कूलिंग सिस्टम को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसका परिणाम तेज आवाज और बिजली की अधिक खपत के रूप में सामने आता है. महीने में कम से कम एक बार फ्रिज को बंद करके पीछे की जाली को ब्रश या सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ करना चाहिए. इससे न केवल शोर कम होता है बल्कि फ्रिज की उम्र भी बढ़ती है.

गर्मी में एक और आम समस्या है फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती हैं. जिन फ्रिज में मैनुअल डीफ्रॉस्ट सिस्टम होता है, उनमें समय-समय पर बर्फ हटाना जरूरी होता है. यदि मोटी बर्फ की परत जम जाए तो अंदर लगा पंखा उससे टकराकर आवाज करने लगता है. कई बार लोग महीनों तक डीफ्रॉस्ट नहीं करते, जिससे कूलिंग भी प्रभावित होती है. ऐसे में फ्रिज को कुछ घंटों के लिए बंद कर बर्फ पिघलाना चाहिए. बर्फ हटाने के बाद फ्रिज फिर से सामान्य और शांत तरीके से काम करने लगता है.

इसके अलावा कंप्रेसर का ढीला होना भी शोर की वजह बन सकता है. कंप्रेसर रबर बुश पर टिका होता है और लंबे समय तक चलने के कारण उसके बोल्ट ढीले पड़ सकते हैं. जब ऐसा होता है तो कंप्रेसर स्टार्ट या बंद होते समय लोहे के हिस्सों से टकराकर तेज आवाज करता है. फ्रिज को बंद करके सावधानी से जांच करनी चाहिए कि कंप्रेसर अपनी जगह मजबूती से फिट है या नहीं. यदि ढीलापन महसूस हो तो तकनीशियन से कसवा लेना बेहतर है. इन आसान देसी जुगाड़ और सावधानियों को अपनाकर गर्मी के मौसम में फ्रिज की आम समस्याओं से राहत पाई जा सकती है और अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.