Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती खुशबू का शव बरामद हुआ. वह पिछले कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की जांच में गले पर रस्सी के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल, जांच चल रही है.
Indore Crime News: एमपी के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के कमरे से 24 साल की युवती खुशबू का शव बरामद हुआ. खुशबू पिछले कुछ दिनों से लापता थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पंडरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी. शुरू की जांच और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई. युवती के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि घटना दो से तीन दिन पहले की हो सकती है.
पुलिस जांच में खुलासा
परिजनों के अनुसार, 11 तारीख को खुशबू अपने पिता के साथ जन्म प्रमाण पत्र में सुधार करवाने गई थी. उसी रात वह अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. जांच के दौरान पियूष धनोतिया नामक युवक का नाम सामने आया है, जो मंदसौर का निवासी बताया जा रहा है और मृतका के साथ उसके संबंध होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से एविडेंस लिए गए हैं. फिलहाल, पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का साफ खुलासा हो सकेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.