कटनी के स्लीमनाबाद इलाके में 8 साल के स्कूली छात्र आकाश चौधरी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मासूम का शव थाने के सामने रखकर 3 बज से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इमलिया गांव का रहने वाला आकाश, नवीन शिक्षा निकेतन बंधी आश्रम में दूसरी क्लास में पढ़ता था। परिजन का आरोप है कि 16 जनवरी को स्कूल में ही एक अन्य छात्र प्रिंस ने आकाश के सिर पर डंडा मार दिया था। चोट इतनी गंभीर थी कि उसे इलाज के लिए पहले सिहोरा और फिर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसकी सांसें थम गईं। थाने पहुंचे ग्रामीण, एफआईआर की मांग बेटे की मौत से नाराज माता-पिता और सैकड़ों ग्रामीण शव लेकर स्लीमनाबाद थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही बरती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। आंदोलन की चेतावनी परिजन ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे थाने का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कहकर परिजन को रवाना किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.