Bharatpur News : भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में देर रात लेपर्ड की मौजूदगी से हड़कंप मच गया. जयचौली और हबीवपुर के जंगलों के बीच खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों को लेपर्ड दिखाई दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है और खेतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है.
इसी दौरान उन्हें जयचौली और हबीवपुर के जंगल के बीच अचानक लेपर्ड दिखाई दिया लेपर्ड को देखकर किसानों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन साहस दिखाते हुए उन्होंने खेत पर बनी दो मंजिला बोरिंग पर चढ़कर सुरक्षित स्थान से लेपर्ड का वीडियो बना लिया ग्रामीणों ने बताया कि लेपर्ड कुछ समय तक खेतों के आसपास घूमता रहा जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया घटना के तुरंत बाद किसानों ने लेपर्ड के मूवमेंट की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
लेपर्ड की दहशत से गांव में डर, खेतों में काम ठप
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी दी है. लेपर्ड के मूवमेंट के बाद से ग्रामीणों में काफी दहशत है. हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह और शाम के समय खेतों और जंगलों की ओर जाने से कतरा रहे हैं. खासकर महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि खेतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है. क्योंकि लेपर्ड के डर से रात के समय सिंचाई करना अब मुश्किल हो गया है.
लेपर्ड मूवमेंट के बाद अलर्ट प्रशासन, निगरानी तेज
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इलाके में वन विभाग की टीम भेजी जाए और लेपर्ड की निगरानी की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके साथ ही गांव में मुनादी और जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की जा रही है. जिससे लोग सतर्क रहें वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है. टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.