शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चकंदरा मोड़ के समीप माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त किया।
शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चकंदरा मोड़ के समीप माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने गिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त किया। वाहन बिना तिरपाल लगाए गिट्टी का परिवहन कर रहा था, जो खनन एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन है।
माइनिंग विभाग की टीम ने जांच के दौरान वाहन को रोका। नियमों की अनदेखी पाए जाने के बाद हाइवा को जब्त कर चेवाड़ा थाना लाया गया।
इस संबंध में चेवाड़ा थाना प्रभारी देव कुमार रविवार की सुबह 10 बजे ने बताया कि माइनिंग विभाग के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना तिरपाल के गिट्टी या बालू जैसे खनिजों का परिवहन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है।
प्रशासन द्वारा इस तरह की लगातार कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे खनिज परिवहन पर अंकुश लगाना है। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई को आवश्यक बताया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.