बाड़मेर में सवारियों से भरी प्राइवेट बस मंदिर की दीवार में घुस गई। इससे अफरा तफरी मच गई और ड्राइवर अंदर ही फंस रह गया। आसपास के लोगों ने घायल 12 सवारियों को बाहर निकाला कर प्राइवेट कार और एंबुलेंस से पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना जिले के सदर थाना इलाके चौहटन रोड नींबड़ी माता मंदिर सोमवार शाम 6 बजे की है। पुलिस जेसीबी मशीन से आगे का पिचका हिस्सा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। वहीं जिला हॉस्पिटल में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। वहां पर हॉस्पिटल प्रशासन को अलर्ट किया गया। गनीमत यह रही कि उस समय मंदिर गेट पर श्रद्धालु नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तस्वीरों में देखे बस हादसा … पुलिस के अनुसार प्राइवेट बस एमआर बाड़मेर से जैसार चौहटन की तरफ जा रही थी। नींबड़ी के पास अनकंट्रोल होकर माताजी के मंदिर के गेट के पास दीवार में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सवारियों को बाहर निकाला गया। चार गंभीर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहां पर इलाज चल रहा है। बाड़मेर कोतवाली थाने के सीआई मनोज कुमार ने बताया- एमआर प्राइवेट बस का टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित होकर मंदिर दीवार में घुस गई। 12 जने घायल हुए है। बहुत ज्यादा गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे को देखकर एक-दो जने बेहोश हुए हैं। जेसीबी मशीन से निकाला बाहर बस ड्राइवर के पैर फंसने के कारण बाहर निकल नहीं पाया। स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर को बाहर निकालने का खूब प्रयास किया। लेकिन बुरी तरह फंसने के कारण जेसीबी मशीन को बुलाया गया। जेसीबी ने लोहे की चादर को तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। मौके पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, सदर थाने के सीआई करतारसिंह मौके पर पहुंचे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.