Alwar News : सरिस्का टाइगर रिजर्व में टाइगर एसटी-21 युवराज की शानदार साइटिंग ने स्कूली बच्चों को रोमांचित किया, बाघों की संख्या 50 पहुंची, पर्यटन में जबरदस्त बढ़ोतरी दिखी. जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के सामने जैसे ही युवराज अचानक दिखाई दिया, सफारी में रोमांच और उत्साह का माहौल बन गया. कुछ ही देर बाद डर की जगह खुशी और उत्साह ने ले ली. बच्चे बेहद खुश नजर आए क्योंकि उन्हें युवराज को बहुत करीब से देखने का दुर्लभ अवसर मिला था.
झाड़ियों से निकल ट्रैक पार करता दिखा युवराज
युवराज अचानक झाड़ियों से बाहर निकला और तेज़ी से ट्रैक पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ गया. सरिस्का का सबसे ताकतवर टाइगर माने जाने वाले युवराज को इस तरह तेजी से निकलते हुए देखना पर्यटकों के लिए बेहद खास अनुभव रहा. ट्रैक पर आने के दौरान युवराज कुछ पल के लिए केंट्रा में सवार बच्चों की ओर देखता रहा और फिर जंगल में ओझल हो गया. इतनी नज़दीक और स्पष्ट साइटिंग ने सभी को रोमांचित कर दिया.
डर के बाद खुशी में बदला बच्चों का अनुभव
टाइगर को इतनी नज़दीक देखकर बच्चे कुछ पलों के लिए सहम गए, लेकिन उन्होंने कोई शोर नहीं मचाया और पूरी तरह शांत बने रहे. कुछ ही देर बाद डर की जगह खुशी और उत्साह ने ले ली. बच्चे बेहद खुश नजर आए क्योंकि उन्हें युवराज को बहुत करीब से देखने का दुर्लभ अवसर मिला था. वे लगातार इस अनुभव के बारे में आपस में चर्चा करते रहे.
पहली पारी की सफारी में दिखा रोमांच
यह रोमांचक नज़ारा शनिवार सुबह पहली पारी की जंगल सफारी का था. एक केंट्रा में सवार करीब 30 स्कूली बच्चे सरिस्का जंगल सफारी पर निकले थे. टाइगर साइटिंग के बाद बच्चों ने काफी देर तक युवराज को दूर जाते हुए देखा. इस सीजन में लगातार हो रही टाइगर साइटिंग के कारण सरिस्का में पर्यटकों की भारी भीड़ बनी हुई है और जंगल की रौनक साफ तौर पर देखने को मिल रही है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.