अलवर के NEB थाना क्षेत्र में ठाकर वाला कुआं के पास, अलवर रिसोर्ट के पीछे स्थित एक सूना मकान चोरों की नज़र में आ गया। दो अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने मकान से करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की सात पायलें चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक लौटे और घर की स्थिति देखकर दंग रह गए।
पीड़ित भगत सिंह पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि 15 जनवरी को वह अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर के मालवीय नगर स्थित अमर हॉस्पिटल लेकर गए हुए थे। उनके पिता केंद्रीय सुरक्षा बल (53 SSB) में पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात हैं, इसलिए घर पूरी तरह खाली था। इसी दौरान अज्ञात दो चोर मकान में घुसे और कमरों का पूरा सेटअप उखाड़ दिया।
ये भी पढ़ें: Baran News: हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ शाहाबाद में जोरदार प्रदर्शन, जंगल बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग
घर लौटने पर भगत सिंह ने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। कमरे के अंदर बक्सा, कूलर, अलमारी, बिस्तर सब बिखरे पड़े थे, और अलमारी का लौकर भी टूट गया था। इसके बाद उन्होंने जयपुर हॉस्पिटल में अपनी मां के पास मामा को भेजा और पड़ोसियों के CCTV फुटेज देखे। फुटेज में दो अज्ञात चोर साफ दिखाई दिए। इसके बाद भगत सिंह ने NEB थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.