सौभाग्य से इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी या आमजन को चोट नहीं आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके चलते वह घिरने पर बौखला गया और फायरिंग का सहारा लिया।
ये भी पढ़ें: Kota News: थर्मल पॉवर प्लांट के गेट पर पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर, समय रहते रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि घटना के बाद सांगोद थाने में हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है और उसके ठिकानों पर लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है और सीसीटीवी व तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी मूवमेंट ट्रैक की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.