रोहतक में एमडीयू के बाहर धरने पर बैठे छात्र संगठन सांसद दीपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन देते हुए।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बाहर VC प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र संगठनों को लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने समर्थन दिया और सरकार को चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी छात्रों के
एमडीयू के बाहर 1 जनवरी से धरने पर बैठे छात्र संगठनों ने कहा कि वीसी प्रो. राजबीर सिंह के खिलाफ उत्पीड़न जैसे आरोप लगे है, जिनकी कोई जांच नहीं करवाई जा रही। यूनिवर्सिटी में अवैध तरीके से प्रोफेसरों की भर्ती करवाई जा रही है, जो सिर्फ पैसों का लेनदेन है। भर्ती में हरियाणा की बजाय दूसरे राज्यों से लोगों के दिल्ली में इंटरव्यू करवाए गए, जो बड़े स्तर पर धांधली को दर्शाता है।
एमडीयू के बाहर छात्रों के धरने को समर्थन देते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
लोकतंत्र में छात्रों पर बैन लगाना गलत सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों पर यूनिवर्सिटी के अंदर प्रवेश पर बैन लगाकर गलत है। छात्रों से उनकी पढ़ाई का हक छीना जा रहा है। सरकार को तुरंत मामले में संज्ञान लेना चाहिए और छात्रों पर लगाए प्रतिबंद को हटाना चाहिए।
भर्तियों पर नियमों का पालन नहीं किया दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियों में आरक्षण नियमों की पालना नहीं की गई। भर्ती में अपने चहेतों को मौका दिया गया है, जो पीएचडी करने वाले युवाओं के साथ अन्याय है। अवैध तरीके से करवाई जा रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी धरनारत छात्रों के साथ खड़ी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि धरने पर बैठे छात्रों की मांग जायज है और कांग्रेस पार्टी छात्रों का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ी है। अगर जल्द ही छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी धरने पर बैठे छात्रों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।

धरने पर समर्थन देने पहुंचे सांसद दीपेंद्र का आभार प्रकट करते छात्र।
ISO व इनेलो ने दिया था समर्थन धरने पर बैठे छात्रों को इनेलो के प्रदेश सचिव मंजीत व इनेलो के छात्र संगठन ISO के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप ने समर्थन देते हुए सरकार व एमडीयू प्रशासन को ताला लगाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद छात्र संगठनों ने मिलकर रणनीति भी बनाई है। जल्द ही इनेलो व छात्र संगठन मिलकर धरने पर बैठे छात्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
10 दिन से ठंड में सड़क पर बैठे हुए छात्र एमडीयू गेट के बाहर पिछले 10 दिन से छात्र संगठनों के सदस्य धरने पर बैठे हुए है। ठंड के बावजूद छात्र संगठनों के सदस्यों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। एएमवीए, एनएसओ, शहीद भगत सिंह छात्र संगठन, एसएफआई के साथ अब कई अन्य छात्र संगठनों ने भी धरने को समर्थन दे दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.