अमेजन और सारंडा जंगल की विशेषता
जानकारी के अनुसार अमेजन जंगल करीब 55 करोड़ हेक्टेयर से अधिक में फैला वर्षावन, वर्षा, वायु, नदियों और अद्वितीय जैव विविधता के लिए पहचाना जाता है. यह ‘प्रकृति का फेफड़ा’ कहा जाता है और यहां का संघर्ष मुख्यतः प्राकृतिक और पर्यावरणीय है. अमेजन में मानव संघर्ष कम है. यह प्राकृतिक विविधता, मानव रहन-सहन पर रिसर्च को लेकर चर्चा में रहता है. दूसरी ओर सारंडा जंगल मनुष्य बनाम मनुष्य की चुनौती के साथ प्राकृतिक कठिनाइयों का मिश्रण प्रस्तुत करता है. सारंडा, लगभग 820 वर्ग मील में फैला घना जंगल, अपनी भूगोलिक कठिनता के साथ-साथ मानव संघर्षों के कारण विशिष्ट है. यह जंगल न सिर्फ पहाड़ियों, घाटियों और गहरी बिखरी बनावट के लिए कठिन है, बल्कि यह सुरक्षा चुनौतियों का प्रमुख केंद्र भी रहा है. यहां सालों से नक्सलियों और सुरक्षाबालों के बीच बंदूक और बारूद की लड़ाई जारी.
सारंडा की चुनौती: जंगल नहीं संघर्ष का मैदान
सारंडा जंगल झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित है, जहां दशकों से नक्सलवादी (माओवादी) आंदोलन सक्रिय रहा है. कठिन भूगोल, अप्राकृतिक रास्ते, गहरी टोपोग्राफी और बनावट के कारण यहां नक्सलियों का बड़ा कुनबा रहता रहा है. स्थानीय असंतोष, भूमि विवाद, सामाजिक व आर्थिक मजबूरी इस क्षेत्र में सक्रिय नक्सलवाद को प्रबल करती रही हैं. यही वजह है कि सारंडा का संघर्ष सिर्फ प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवीय भी है. यहां वर्षों से सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ों, विस्फोटों और हथियारबंद लड़ाइयों का सिलसिला जारी रहा है. जंगल की कठिनाइयों का फायदा उठाकर नक्सली संगठन स्थानीय समुदायों का समर्थन, डर और आर्थिक असंतोष का लाभ उठाते आए हैं. इसी वजह से सारंडा को ‘भारत के सबसे कठिन उग्रवादी चुनौती वाले इलाकों’ में गिना जाता है.
सारंडा में हुआ बड़ा नक्सल ऑपरेशन, एक करोड़ का इनामी ढेर
स्पेशल ऑपरेशन में 15 नक्सली मारे गए
सारंडा में सुरक्षाबलों ने बड़ी सर्च ऑपरेशन की योजना के तहत मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने प्रशिक्षण और तकनीकी समर्थ का उपयोग किया. नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू होने पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें न सिर्फ अनल दा बल्कि कुल 15 नक्सली मारे गए. पहचान में आए हुए नक्सलियों में शामिल हैं अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालू जैसे कई बड़े नाम. यह ऑपरेशन नक्सल संगठन को रणनीति और नेटवर्क दोनों स्तरों पर भारी झटका देने वाला रहा है.
सारंडा और अमेजन की अपनी-अपनी चुनौतियां
सारंडा जंगल और अमेजन वर्षावन दोनों ही अपनी-अपनी चुनौती के प्रतीक हैं. एक जहां प्रकृति की विशालता से जूझता है, वहीं दूसरा मनुष्य और प्रकृति के बीच के संघर्ष को भी अपने भीतर समेटे हुए है. सारंडा में ताजा सफलता न केवल सुरक्षा बलों की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि रणनीतिक अभियान, तकनीकी दक्षता और सामाजिक समझ का सम्मिलन अत्यंत आवश्यक है. एक जंगल जहां प्रकृति का व्यापक चेहरा है, वहीं दूसरा जंगल मनुष्य के संघर्ष का इतिहास बयां करता है. सारंडा में नक्सलवाद की चुनौती उस संघर्ष की रूपरेखा को दिखाती है, जहां न केवल फायरिंग और मुठभेड़, बल्कि समाज की पिछली परतों को समझना भी उतना ही जरूरी है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.