चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट में देर रात बिजली विभाग के कार्यालय के पास बने बूथ नंबर 782 और 783 के सामने खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी वाहन जल चुके थे। वहीं फायर अफसर जीएस घुम्मन बताया कि उनके पास वीरवार रात 11 बजकर 27 मिनट पर फोन आया था कि मनीमाजरा की मोटर मार्केट में दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग आगे तक न फैल जाए, इसे रोक लिया गया, लेकिन गाड़ियां जल चुकी थीं। आग अपने आप नहीं लग सकती, किसी न किसी ने आग लगाई है। ऑल्टो, आई-20 और क्रिस्टा पूरी तरह जली जानकारी के अनुसार, बूथ नंबर 777 पर काम करने वाले मैकेनिक रमेश राय ने बताया कि उनके पास हिमाचल प्रदेश से रिपेयर के लिए आई ऑल्टो-800 कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा गुरविंदर सिंह की आई-20 कार और एक क्रिस्टा गाड़ी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं अमर ट्रक बॉडी वर्कर्स के पास नई बॉडी बनवाने के लिए खड़ा एक नया ट्रक भी आग में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का डेशबोर्ड, टायर और अन्य सामान जलकर खराब हो गया, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। चौकीदारों ने दी सूचना, दमकल विभाग ने पाया काबू घटना की जानकारी सबसे पहले मौके पर मौजूद चौकीदारों ने दी। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कई वाहन पूरी तरह जल चुके थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को सुरक्षित हटाकर आग को और फैलने से रोका। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.