गुरुद्वारे में वाहे गुरु का सिमरन आयोजित हुआ
भीलवाड़ा में वीर बाल दिवस के अवसर पर सिंधुनगर स्थित गुरुद्वारे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वाहेगुरु सिमरन भी किया गया और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया ग
गुरुद्वारे में दी गई श्रद्धांजलि
वीर बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ता सिंधुनगर स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां गुरु गोविंद सिंह के दोनों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने किया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी भी इस दौरान मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि साहिबजादों ने अल्प आयु में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उनका जीवन और बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
चार साहिबजादों का अद्वितीय बलिदान
वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों, अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंहके बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। दो बड़े साहिबजादों ने चमकौर के युद्ध में धर्म की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की थी, जबकि छोटे साहिबजादों को सरहिंद में दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था।

आयोजन में महिलाओं की मौजूदगी भी रही
बच्चों में साहस और त्याग का संदेश
वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में साहस, सत्य, त्याग और मानवता जैसे मूल्यों को जागृत करना है। साहिबजादों का बलिदान आज भी समाज को नैतिकता और कर्तव्य का संदेश देता है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, वीर बाल दिवस जिला संयोजक सरदार प्रतीक सोनी, सह संयोजक सरदार रणजीत सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, अभिश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता, मुकेश सोनी, मुकेश चेचाणी, महेंद्र नायक, सीपी जोशी, दीपक पाराशर, यशोवर्धन सेन, अवधेश शर्मा, मोहिनी माली, लक्ष्यराज सिंह, श्यामलाल माली और छगन माली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.