पूर्णिया में ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कसबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के पास से 11 मो
गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार, आलोक रंजन, विकास पासवान और जलालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। सभी आरोपी मिलकर फर्जी निवेश ऐप और सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देते थे।
किराए के मकान से कर रहे थे ठगी
कसबा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कसबा बाजार के पास एक किराए के मकान में कुछ युवक साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चारों को मौके से ही दबोच लिया गया।
छानबीन में सामने आया कि आरोपी वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए फर्जी निवेश लिंक भेजते थे। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल करते, उनके बैंक और यूपीआई से जुड़ी जानकारी आरोपियों के पास पहुंच जाती थी। इसके बाद ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया जाता था।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य रिमोट एक्सेस ऐप और फर्जी केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खातों का संचालन करते थे। फिलहाल पुलिस सभी जब्त मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.