Vedanta World Music Festival 2026 : उदयपुर में वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 का पहला दिन बेहद यादगार रहा. प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के सुरों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह शाम संगीत, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभरी. फेस्टिवल में लाइव परफॉर्मेंस, उत्साही दर्शक और शानदार आयोजन ने इसे खास बना दिया. इस आयोजन ने ना केवल स्थानीय कला प्रेमियों को आनंदित किया, बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया.
जैसे ही कैलाश खेर मंच पर आए, गांधी ग्राउंड तालियों और उत्साह से गूंज उठा. उनके विशिष्ट स्वरों में जब “कैसे बताएं क्यों तुझको चाहें”, “यारा बता न पाए”, “मुझे इश्क हो गया” और “मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया” जैसे लोकप्रिय गीत गूंजे, तो दर्शक स्वतः ही झूम उठे. संगीत प्रेमियों ने न केवल सुरों का आनंद लिया, बल्कि हर गीत के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते नजर आए.कैलाश खेर की गायकी में मौजूद लोक, सूफी और भक्ति का मिश्रण इस प्रस्तुति को खास बनाता दिखा.
राजस्थानी फोक ऑर्केस्ट्रा की दमदार प्रस्तुति
कैलाश खेर की प्रस्तुति का शिखर उस समय आया, जब उन्होंने शिव स्त्रोत और आध्यात्मिक रचनाओं की प्रस्तुति दी. मंच पर ऐसा प्रतीत हुआ मानो शिव और संगीत स्वयं साकार हो गए हों. उनकी आवाज़ की गहराई और भावनात्मक ऊर्जा ने पूरे मैदान को एक अलग ही अनुभूति से भर दिया. दर्शकों के लिए यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बन गया. इससे पहले शाम की शुरुआत राजस्थानी फोक ऑर्केस्ट्रा की दमदार प्रस्तुति से हुई.
संगीत परंपराओं की समृद्ध झलक दिखाई
जिसने स्थानीय संगीत परंपराओं की समृद्ध झलक दिखाई. इसके बाद नॉर्वे के 9 ग्रेडर नॉर्ड और अल्जीरिया के सोफियान सैदी ने अपनी-अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों से मंच को वैश्विक रंग दिया, लेकिन कैलाश खेर की एंट्री के साथ ही पूरा फोकस भारतीय लोक और भक्ति संगीत पर केंद्रित हो गया. हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि संगीत और संस्कृति अलग-अलग आवाजों को एक सुर में पिरोने का काम करती हैं, और पहले दिन यह बात कैलाश खेर जैसे कलाकारों की प्रस्तुति से स्पष्ट रूप से सामने आई.
वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026
वहीं ‘सहर’ के फाउंडर संजीव भार्गव ने कहा कि पहला दिन फेस्टिवल की लय तय करता है और कैलाश खेर की प्रस्तुति ने इस लय को मजबूत आधार दिया. दमदार शुरुआत के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 ने यह साफ कर दिया कि आने वाले दिनों में भी उदयपुर संगीत के वैश्विक संगम का साक्षी बनेगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.