{“_id”:”698743121ba67d0a1a06afe2″,”slug”:”video-special-training-was-given-on-women-safety-cybercrime-and-road-safety-in-azamgarh-2026-02-07″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण; VIDEO”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरिऔध कला केन्द्र में शनिवार को परिक्षेत्रीय स्तर पर मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर क्राइम कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और दक्ष बनाना रहा। इस दौरान मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन भी किया गया।
कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया से मिशन शक्ति एवं साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही चार विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन के बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान, मिशन शक्ति केंद्र, महिला बीट व्यवस्था एवं महिला बीट अधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं सीओ सदर आस्था जायसवाल ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जिनमें महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, वीमेन पावर लाइन 1090, ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, एंटी रोमियो स्क्वाड, परिवार परामर्श केंद्र तथा भरण-पोषण से जुड़ी विधिक सहायता शामिल है।
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रख्यात साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिसकर्मियों और छात्राओं को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन तथा साइबर बुलिंग से बचाव पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार पुलिसकर्मियों, कार्यक्रम के मंच संचालनकर्ता, एवं सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन के संचालनकर्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह कार्यशाला मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों एवं छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह, एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी, एएसपी प्रेमसुख दड़िया, सीओ सदर आस्था जायसवाल, साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.