Royal Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. उदयपुर में हुई इस रॉयल लेकिन प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. व्हाइट और ट्रेडिशनल दोनों रस्मों में कपल का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं. नूपुर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. शादी के बाद नूपुर ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा – “तू मेरे कल दा सुकून ते अज्ज दा शुक्र…”.यह लाइन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

नूपुर और स्टेबिन की शादी उदयपुर में बेहद प्राइवेट लेकिन रॉयल अंदाज में हुई. दोनों ने पहले 10 जनवरी को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से व्हाइट वेडिंग की. इस दौरान नूपुर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं स्टेबिन बेन भी क्लासिक सूट में काफी डैशिंग दिखे. कपल ने चर्च में एक-दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया.

व्हाइट वेडिंग के बाद 11 जनवरी को कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी रचाई. इस पारंपरिक समारोह की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी. हिंदू वेडिंग में नूपुर ने लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना, दुल्हन के जोड़े में वो बहुत सुंदर लग रही थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं स्टेबिन बेन ने सफेद और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनकर अपने लुक को शाही अंदाज दिया. दोनों की जोड़ी बेहद परफेक्ट लग रही थी. शादी की थीम पिंक और गोल्ड रखी गई थी, जिसमें पूरा वेन्यू सजा हुआ नजर आया. परिवार के सदस्य भी इसी थीम के आउटफिट्स में नजर आए.

शादी की तस्वीरों में नूपुर और स्टेबिन दोनों बेहद खुश और इमोशनल दिखाई दे रहे हैं. कहीं दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं तो कहीं एक-दूसरे का हाथ थामे नए सफर की शुरुआत करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शादी की तस्वीरों में नूपुर और स्टेबिन दोनों बेहद खुश और इमोशनल दिखाई दे रहे हैं. कहीं दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं तो कहीं एक-दूसरे का हाथ थामे नए सफर की शुरुआत करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शादी में परिवार के करीबी लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए. कृति सेनन भी अपनी बहन की शादी में हर रस्म में पूरे उत्साह के साथ नजर आईं.अब नूपुर और स्टेबिन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.