रिपोर्ट- दीपक सिंह. छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगल के किनारे दो विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया. दोनों अजगर 10 से 12 फीट लंबे थे. अजगर दिखने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया. दरअसल जशपुर विकासखंड के आरा जंगल की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों को दोनों अजगर दिखे. अजगर दिखते ही वे डर के मारे फौरन दूसरी ओर भागे. एक महिला ने तुरंत अपने फोन से वीडियो बना लिया. दोनों अजगर काफी वजनी थे. उनकी लंबाई 10 से 12 फीट रही होगी. अजगर दिखने की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और ग्रामीण उन्हें देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे. वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में दूसरी जगह छोड़ दिया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.