प्रदेश में प्रस्तावित 336 हैक्टेयर की दो लैंड पूलिंग योजनाएं 3 साल में नोटिफिकेशन से बाहर नहीं निकल पाई हैं। अब जेडीए एक बार फिर आपत्तियां मांगने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर रहा है, जबकि तीन साल पहले भी यही प्रक्रिया की जा चुकी है। इनको लेकर जेडीए उच्च
शिवदासपुरा से शुरू होगी योजना जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने लैंड पूलिंग योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। पहले चरण में टोंक रोड के शिवदासपुरा, बरखेड़ा और चंदलाई क्षेत्र में 166 हैक्टेयर में योजना विकसित की जाएगी। दूसरी योजना फागी रोड पर अचरावाला के पास डिग्गी-मालपुरा रोड पर 170 हैक्टेयर में प्रस्तावित है। जेडीसी ने जेडीए अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय दल को गुजरात के आधिकारिक दौरे के निर्देश दिए हैं। लैंड पूलिंग योजना में खातेदारों को अवाप्ति के बदले 45 फीसदी विकसित भूमि दी जाएगी।
शिवदासपुरा क्षेत्र में 166 हैक्टेयर अचरावाला; 170 हैक्टेयर में योजना जेडीए शिवदासपुरा क्षेत्र में 166 हैक्टेयर और अचरावाला क्षेत्र में करीब 170 हैक्टेयर में योजना विकसित करेगा। जनवरी 2025 में 18 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए डिमार्केशन शुरू करना था। यहां पार्क और जनसुविधाओं के लिए भूमि आरक्षित रहेगी, इसलिए अलग से छोड़ने की जरूरत नहीं। हर भूखंड से स्कूल, पार्क, अस्पताल और सामुदायिक केंद्र 10 से 15 मिनट की पैदल दूरी पर उपलब्ध होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.