.
बरबीघा थाना पुलिस ने छापेमारी कर काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बेलाव गांव से स्व. बाढ़न रविदास के पुत्र पराजबली रविदास को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार पराजबली रविदास एक पुराने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.