जांच में सामने आया कि आरोपी दूध में घातक रसायनों का उपयोग कर रहे थे। दूध का रंग और बनावट बनाए रखने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर, लैक्टोजा मोनोहाइड्रेट और कास्टिक सोडा मिलाया जा रहा था। दूध का फैट बढ़ाने के लिए डाल्डा घी, ताड़ का तेल और सोयाबीन तेल का प्रयोग किया जा रहा था।
मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने इस फैक्ट्री से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं: राजू, कालू, महिपाल, शिवराज और ओमप्रकाश। इन आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे मिलावटी दूध को टोंक, अजमेर और जयपुर तक सप्लाई कर रहे थे। इस मिलावटी दूध फैक्ट्री का मुख्य संचालक बहरोड निवासी सोनू यादव फरार है। पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में है।
ये भी पढ़ें: जिला परिषद के बाहर धरने पर बैठे प्रधान संगम चौधरी, विधायक पर लगाया कार्यभार ना संभालने देने का आरोप
‘मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई’
मालपुरा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत ने बताया कि छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और सभी दूध के नमूने लिए गए हैं। जिला स्पेशल टीम की प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने कहा कि पहले भी इस फैक्ट्री के दूध के नमूने फेल हो चुके थे। इस बार लिए गए नमूनों की जांच के बाद आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.