कुशलबाग मैदान में नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच डॉ. यादव ने सुबह 9 बजे ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने पुलिस, एमबीसी, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दल की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उक्त दलों ने मार्च पास्ट किया, और जिला कलेक्टर ने सलामी ली।
बैंड वादन ने बढ़ाया उत्साह
मार्च पास्ट के बाद पुलिस और विभिन्न विद्यालयों के बैंड दल ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों के साथ बैंड वादन किया, जिसने उपस्थित जनों को रोमांचित कर दिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव द्विवेदी ने राज्यपाल का संदेश भी पढ़ा।
अधिकारियों और बच्चों को मिला सम्मान
समारोह के दौरान उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 72 लोगों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सामूहिक व्यायाम और सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सुबह 10:50 पर हुआ।
ये भी पढ़ें: अजमेर में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण, परेड का किया निरीक्षण
पार्टी कार्यालयों पर भी फहराया तिरंगा
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एएसपी नरपत सिंह, डिप्टी गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईडा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा और कांग्रेस कार्यालयों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.