तरनतारन जिले में पुलिस ने चीमा खुर्द गांव में रिटायर्ड सैनिक गुरभेज सिंह की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अमृतसर से की गई।शिकायतकर्ता गुरचेत सिंह, निवासी चीमा खुर्द ने 5 फरवरी को वल्टोहा थाने में बयान दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनके भाई गुरभेज सिंह घर के काम से अड्डा चीमा खुर्द गए थे। वहां शरणजीत सिंह, प्रताप सिंह और प्रताप सिंह उर्फ काला निवासी चीमा खुर्द मौजूद थे।इन तीनों ने गुरभेज सिंह को ललकारा और उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे गुरभेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर मौके से फरार हो गए थे आरोपी बता दे कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।वल्टोहा पुलिस ने शरणजीत सिंह, प्रताप सिंह और प्रताप सिंह उर्फ काला के खिलाफ केस नंबर 22 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी (डी) रिपुतपन सिंह और डीएसपी (डी) जगजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की छह टीमें गठित की गईं। जमीनी विवाद बना हत्या की वजह इन टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शरणजीत सिंह और प्रताप सिंह उर्फ काला को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि मृतक गुरभेज सिंह का आरोपियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। सभी आरोपी और मृतक एक ही गांव के निवासी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.