तरनतारन पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई नसेरा पन्नू के पास हुई, जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगने से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल पुलिस को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर सीआईए तरनतारन और सरहाली पुलिस की टीमों ने कल शाम से ही विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया था। इस दौरान आज नसेरा पन्नू के पास नदी के किनारे लगाए गए ट्रैप के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। जहां बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बाइक सवारों के पैरों में गोली लगी।घायल बदमाशों की पहचान शानप्रीत सिंह चोहला साहिब और हरदीप चोहला साहिब के रूप में हुई है। इनमें से शानप्रीत सिंह सिद्धू फार्म में हुए सरपंच हत्याकांड के चार मुख्य आरोपियों में से एक है।
पुलिस के अनुसार, शानप्रीत सिंह की मौके पर मौजूदगी और फायरिंग में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी से सरपंच हत्याकांड के अन्य आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.