उदयपुर स्थित मीरा गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और स्कूटी वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल को उनके चैंबर में ही बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही कॉलेज का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया।
छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल से मिलने गई थीं, लेकिन उन्होंने न केवल उनकी बात नहीं सुनी बल्कि अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। छात्राओं के अनुसार प्रिंसिपल ने कहा कि ‘तुम सब बीमारी हो, कटपुतली हो।” इस कथित बयान के बाद छात्राओं का गुस्सा और भड़क गया और वे धरने पर बैठ गईं।
पढे़ं: हरियाणा से गुजरात तक शराब का साम्राज्य, दुबई में टूटा अनिल पांड्या का नेटवर्क; कैसे पहुंची एटीएस?
पुलिस को बुलाना पड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने हाथीपोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद कॉलेज का मेन गेट तथा प्रिंसिपल का चैंबर खुलवाया। काफी देर तक कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।
छात्राओं की प्रमुख मांगें
छात्राओं ने प्रशासन के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं
-
बीए फर्स्ट, बीए फोर्थ और बीएससी सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
-
छात्राओं से बातचीत के दौरान प्रिंसिपल द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार पर कार्रवाई की जाए।
-
मेधावी छात्राओं के लिए स्वीकृत स्कूटियां तीन वर्ष बाद भी वितरित नहीं होने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.