मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 19 जनवरी को सीतामढ़ी जिले में पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ बेलसंड क्षेत्र का भी दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री बागमती नदी पर मीनापुर-बेलसंड पथ में चंदौली घाट पर बने उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन करेंगे.
सुरक्षा बलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. केवल अत्यंत आवश्यक या विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम पदाधिकारी की अनुमति से छुट्टी दी जाएगी. इस आदेश के बाद पुलिस विभाग की तैयारियां और तेज हो गई हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 19 जनवरी को सीतामढ़ी जिले में पहुंचेंगे. इस दौरान वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ बेलसंड क्षेत्र का भी दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री बागमती नदी पर मीनापुर-बेलसंड पथ में चंदौली घाट पर बने उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा नदी के बाएं तटबंध के किलोमीटर 7.27 से 81.19 तक कराए गए उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण, सुरक्षात्मक कार्य और कालीकरण का निरीक्षण भी प्रस्तावित है.
इसके बाद मुख्यमंत्री हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली (बेलसंड) में आयोजित कार्यक्रम में जिले की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री शिवहर जिले का भी दौरा करेंगे. राज्य मुख्यालय से यात्रा कार्यक्रम जारी होते ही शिवहर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वहां करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें देकुली धाम मंदिर, कमलेश्वरीनंदन सिंह बस पड़ाव सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं, जबकि बियाडा क्षेत्र और मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास भी प्रस्तावित है.
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और लाभुकों से सीधा संवाद कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे. प्राप्त फीडबैक के आधार पर शाम में समाहरणालय में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति और प्रभाव का आकलन करेंगे. समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न हो सके.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.