Bokaro News:बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में बीते एक सप्ताह से बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है स्थानियों के अनुसार कॉलोनी में दो अलग-अलग घटनाओं में कार सवार युवकों द्वारा नाबालिग बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई
पीड़ित बच्ची के दादा कन्हैया भगत ने बताया कि हाल ही में हुई घटनाओं के बाद कॉलोनी के लोग बच्चों को अकेला बाहर भेजने से कतरा रहे हैं उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को यह घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार से युवक ने बच्ची को चॉकलेट खाने का लालच दिया और उसका गला पकड़ने की कोशिश की लेकिन बच्ची ने साहस और समझदारी दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और सुरक्षित घर पहुंची ऐसे में वर्तमान में बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह काफी चिंतित हैं और सभी लोगों ने तय किया है कि किसी भी बच्चे को अकेले बाहर नहीं भेजेंगे.
कॉलोनी में कोई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं
आदर्श को-ऑपरेटिव के निवासी किशोर वर्मा ने बताया कि कॉलोनी में कोई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है क्योंकि सोसाइटी के ए ब्लॉक में सीसीटीवी कैमरे नहीं है.पुल की ओर भी कैमरा नहीं है जो सीधा नेशनल हाईवे की ओर जाता है ऐसे में इन इलाकों में जल्द से जल्द सीसीटीवी लगाना चाहिए और साथ ही सोसाइटी में निगरानी समिति का गठन करना चाहिए.वहीं निरंजन ओझा ने कहा कि यदि पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए तो डर का माहौल कम हो सकता है शाम के समय बच्चे साइकिल चलाने और खेलने बाहर निकलते हैं, उसी दौरान अनजान लोग उन्हें टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर बहलाने की कोशिश करते हैं.
कॉलोनी सीसीटीवी और पुलिस गश्ती की मांग हुई तेज
वहीं अनूपेश्वर कुमार सिन्हा ने बताया कि वे मुंबई में थे जब उन्हें इन घटनाओं की जानकारी मिली तो वे काफी चिंतित हो गए. उनके घर में भी छोटे बच्चे हैं. ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और कॉलोनी समिति से सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने की मांग की है. कॉलोनी की निवासी गीता देवी ने बताया कि ठंड और स्कूल की छुट्टियों के कारण बच्चे दिनभर घर पर रहते हैं और शाम को खेलने बाहर निकलते हैं ऐसे में अनजान लोगों की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं. अब बच्चों को गेट के अंदर खेलने को कहा गया है.वहीं राजीव सिंह ने कहा कि कॉलोनी पहले शांतिपूर्ण थी. इन घटनाओं के बाद लोग सहमे हुए हैं. सतर्कता बरत रहे हैं. उन्होंने प्रशासन और कॉलोनी समिति से मिलकर ठोस सुरक्षा उपाय करने की मांग की है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.